रामपुर: प्रेमी के घर पहुंची प्रेमिका, बोली- शादी होने के बाद जाऊंगी...परिजन फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। शादी के लिए प्रेमिका प्रेमी के घर पहुंच गई। प्रेमी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए युवती ने जमकर हंगामा काटा। परिजनों की गैर मौजूदगी में युवती घर के अंदर जमी हुई है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के नगलिया आकिल गांव का है। सिविल लाइन क्षेत्र की युवती मंगलवार को प्रेमी के घर पहुंची। शादी के लिए हंगामा करने लगी। युवती का आरोप था कि शादी का झांसा देकर प्रेमी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, लेकिन अब प्रेमी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया है। पड़ोस के लोगों ने युवती को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मानी।

 घर के अंदर पहुंची युवती प्रेमी और उसके परिजनों को आत्महत्या करने की धमकी देने लगी। प्रेमिका को घर के अंदर बैठा छोड़ प्रेमी और उसके परिजन घर से फरार हो गए। युवती का आरोप था कि जब तक शादी नहीं होगी वह घर से नहीं निकलेगी। देर शाम तक युवती घर के अंदर बैठी हुई है। जबकि आसपास में तमाम ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : रेलवे सुरक्षा बल की टीम ने लेखा विभाग को दी शिकस्त, 57 रनों से जीता मुकाबला

संबंधित समाचार