गोंडा: बेकाबू होकर सड़क किनारे खंभे से टकराई बाइक, युवक की मौत
गोंडा, अमृत विचार। बेलसर-गोंडा मार्ग पर धनईपट्टी ग्राम पंचायत के पास मंगलवार की देर शाम एक बाइक बेकाबू होकर सड़क किनारे खंभे से टकरा गयी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने उसे इलाज के लिए एम्बुलेंस से बाबू ईश्वर शरन मेडिकल कॉलेज भेजा जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
तरबगंज क्षेत्र के बघई पुरवा निवासी नितेश पाण्डेय पुत्र वासुदेव पाण्डेय मंगलवार शाम को गोण्डा से अपने रिश्तेदार के यहां जा रहा था, तभी धनईपट्टी के पास उसकी बाइक बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खंभे से टकरा गई। स्थानीय लोगों के मुताबिक बाइक बहुत तेज रफ्तार में थी। खंभे से टकराने के बाद वह उछल कर सड़क पर जा गिरा।
यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर: बीईओ की डांट से आहत शिक्षक ने विषाक्त पदार्थ खाकर दी जान, मान-मनौवल में डटा रहा सरकारी अमला
