ललितपुर: दो वाहनों की टक्कर में मिनी ट्रक के क्लीनर की मौत, चालक गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के तालबेहट क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से मिनी ट्रक के क्लीनर की मौत हो गयी जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि झांसी के ओरछा गेट निवासी चालक प्रकाश (45) और क्लीनर रवि मध्य प्रदेश की तरफ से अपनी डीसीएम लेकर झांसी जा रहे थे, वह कोतवाली तालबेहट क्षेत्रांतर्गत राजमार्ग 44 पर स्थित ग्राम टेटा जमालपुर के पास पहुंचे ही थे कि आगे जा रहे कंटेनर में डीसीएम पीछे से जा टकराई।

इस हादसे में गाड़ी चला रहा क्लीनर व पास में बैठा ड्राइवर गम्भीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से कंटेनर व डीसीएम को अलग अलग कराकर गैस कटर से डीसीएम के केबिन को कटवा कर घायलों को बाहर निकाल कर जिला चिकित्सालय भिजवाया, जहां पर चिकित्सकों ने क्लीनर रवि को मृत घोषित कर दिया। गम्भीर रूप से घायल ड्राईवर प्रकाश को प्राथमिक उपचार के बाद उसे झांसी मेडीकल कालेज रैफर कर दिया।

ये भी पढ़ें -डा. भीमराव अंबेडकर परिनिर्वाण दिवस : CM योगी ने बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि, लिखा ये संदेश

संबंधित समाचार