बहराइच: प्राथमिक विद्यालयों में बन रहा गुणवत्ता विहीन भोजन!, बच्चों को मिल रहा कच्चा खाना, अभिभावक नाराज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा, बहराइच। जिले के प्राथमिक विद्यालय अरनवा में बुधवार को छात्र स्कूल पहुंचे। मिड डे मील का सभी ने भोजन किया। मानक विहीन भोजन होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताते हुए डीएम से शिकायत की है। नाराज ग्रामीणों ने प्राथमिक विद्यालय पहुंच कर विरोध जताया है।

शिवपुर विकास खंड के प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को प्रतिदिन की तरह बच्चे स्कूल पहुंचे। विद्यालय में शिक्षकों की ओर से मेन्यू के अनुसार मिड-डे मील बनवाया गया। छात्रों ने भोजन करना शुरू किया तो खाना अधपका ही मिला। इस पर खाना खाने वाले छात्र नाराज हो गए। सभी ने कुछ दूरी पर स्थित अपने घर पहुंच कर मामले की जानकारी दी।

इससे अभिभावक भी नाराज हो गए। नाराज अभिभावक विद्यालय परिसर में पहुंचे। मौके पर मौजूद शिक्षक से खाद्यान्न अधपका होने की शिकायत दर्ज कराई। सभी ने विरोध जताया। लेकिन अभिभावकों के विरोध पर शिक्षक नाराज हो गए। सूचना पाकर गांव के अन्य लोग पहुंच गए।

सभी ने अपने बच्चों से खाना के बारे में जानकारी लेकर डीएम से शिकायत की है। हालांकि शिकायत के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा है। वहीं अभिभावकों ने बताया कि बुधवार को मुख्य शिक्षक भी विद्यालय नहीं आए हैं। वह हाजिरी लगाकर स्कूल से गायब रहते हैं।

मिली है सूचना

मामले की जानकारी देते हुए  खंड शिक्षा अधिकारी जगन्नाथ यादव ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय में बुधवार को मेन्यू के अनुसार तहरी बनी थी। शिकायत के लिए फोन आया था। लेकिन वह मीटिंग में थे। गुरुवार को विद्यालय जाकर जांच करेंगे। 

यह भी पढ़ें: अलीगढ़: मायके वालों ने जलती चिता से बेटी की निकाली डेड बॉडी, ससुरालवालों पर लगाया यह गंभीर आरोप

संबंधित समाचार