अलीगढ़: मायके वालों ने जलती चिता से बेटी की निकाली डेड बॉडी, ससुरालवालों पर लगाया यह गंभीर आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ से एक दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। जहां मायके वालों ने जलती चिता से बेटी का शव निकाल लिया और पुलिस थाने पहुंचकर इसकी शिकायत कर दी। मायके पक्ष का आरोप है कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी की हत्या की है और सबूत मिटाने के लिए उसके शव को जला दिया। मायके वाले जैसे ही श्मशान घाट पहुंचे उनको देखकर ससुराल वाले भाग गए। पुलिस ने महिला के शव के बचे हिस्से को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 

Untitled-4 copy

पोस्टमार्टम हाउस के बाहर खड़े महिला के नाना दाताराम ने जानकारी दी कि वो लोग थाना लोधा के मुकंदपुर गांव में रहते हैं। ससुराल वालों ने बिटिया शिवानी के शव को जला दिया और उन लोगों को उसकी मौत की जानकारी तक नहीं दी। मोहल्ले के लोगों से जानकारी मिली तो महिला शिवानी के परिजन भागे भागे श्मशान घाट पहुंचे, उन्होंने बताया कि जैसे ही वो लोग मौके पर पहुंचे तो ससुराल वाले मौके से भाग गए। 

उन्होंने बताया कि जब तक वो लोग पहुंचते तब तक वो उनकी नातिन शिवानी की चिता में आग लगा चुके थे। किसी तरीके से लोगों की मदद से नातिन के शव को चिता से बाहर निकाला गया। 

बताया जा रहा है कि चिता को जब बाहर निकाला गया तो उसकी गर्दन पर चोटों के निशान थे, इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उनकी नातिन शिवानी की गला दबाकर हत्या की गई है। मृतका शिवानी के नाना दाता राम ने बताया कि शव को निकालने के बाद हम लोगों ने पुलिस को पूरी जानकारी दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। 

मायके वालों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक महिला शिवानी की डेढ साल पहले लोकेश के साथ खैर थानाक्षेत्र में शादी हुई थी। दहेज को लेकर अक्सर ससुराल वालें शिवानी को परेशान करते थे। वे लोग अक्सर चार पहिया गाड़ी मांगा करते थे। इस मामले में ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंच गए हैं। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।

घटना के बारे में जानकारी देते हुए सीओ राजीव द्विवेदी ने बताया कि एक महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत की सूचना मिली थी। उसके शव को ससुराल वाले दाह संस्कार के लिए ले गए थे। मायके पक्ष की तरफ से जानकारी मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूरे मामले की तहरीर के आधार पर विघिक कार्रवाई की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: लखनऊ : प्रशासन ने ध्वस्त कर दिए गरीबों के आशियाने, पीड़ितों का आरोप अपील पर भी नहीं हुई सुनवाई

संबंधित समाचार