UP के फतेहपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन ने उठाया ऐसा कदम… हर कोई जानने के लिए हो गया बेताब

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार हो गई।

फतेहपुर में शादी से एक दिन पहले दुल्हन फरार हो गई। प्रेमी पर साथ ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।

फतेहपुर, अमृत विचार। शादी से ठीक एक दिन पहले युवती अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। काफी खोजबीन करने के बाद भी युवती का कुछ पता नहीं चला। इस पर परिजनों ने पुलिस को तहरीर दी। युवती की शादी बुधवार को होनी थी। वह एक दिन पहले मंगलवार को गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। अब पुलिस युवती की तलाश शुरू कर दी है। 

मलवां थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि वह अपनी बेटी का रिश्ता बकेवर थाना क्षेत्र के एक गांव में तय किया था। कुछ महीने पहले लग्न हुआ था। छह दिसंबर को उसकी बारात आनी थी। परिजन शादी की तैयारियों में जुटे थे। बताया कि पांच दिसंबर की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग निवासी सौरभ सोनकर का उसके पास फोन आया था।

वहीं यह भी चर्चा है कि पहले से ही युवती का प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती के परिजनों ने उसकी शादी दूसरी जगह तय कर दी थी। जब अचानक युवती के गायब होने का पता चला तो परिजनों के होश उड़ गए।

इसके बाद आस-पड़ोस के रिश्तेदारों के यहां परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं कुछ पता नहीं चल सका। परिजनों ने पूरे मामले में स्थानीय थाना में युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि युवती के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर युवती की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Jalaun Crime: प्रेमिका को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी की पुलिस से मुठभेड़… गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

संबंधित समाचार