चंद्रयान-3 से जुड़ी एक और सफलता पर पीएम मोदी ने कहा- प्रौद्योगिकी की एक और उपलब्धि की हासिल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की चंद्रयान-3 के प्रोपल्शन मॉड्यूल को चंद्रमा से पृथ्वी की ओर लाने में सफलता मिलने को बुधवार को एक प्रौद्योगिकी उपलब्धि करार दिया। 

उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "बधाई इसरो। 2040 तक चंद्रमा पर एक भारतीय को भेजने के हमारे लक्ष्य सहित हमारे भविष्य के अंतरिक्ष प्रयासों में एक और प्रौद्योगिकी मील का पत्थर हासिल किया गया है।" इसरो ने मंगलवार को इस अभियान को एक अनूठा प्रयोग बताया था। चंद्रमा की कक्षा में एक महीने तक सेवा देने के बाद प्रोपल्शन मॉड्यूल में लगभग 100 किलोग्राम ईंधन बचा रह गया था। पृथ्वी की कक्षा में लाकर अब उसका उपयोग भविष्य के चंद्र अभियानों के लिए किया जा सकेगा। 

ये भी पढे़ं- सीडीएस जनरल अनिल चौहान ने सेना के तीनों अंगों के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ किया संवाद 

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म