मुरादाबाद : आजम खां और उनके बेटे की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। छजलैट कांड में फंसे सपा के कद्दावर नेता व आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी पर बुधवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में अवकाश होने के कारण अब जमानत अर्जी पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी। मामला जनवरी वर्ष 2008 का है। सपा के कद्दावर नेता मो. …

मुरादाबाद,अमृत विचार। छजलैट कांड में फंसे सपा के कद्दावर नेता व आजम खां व उनके बेटे अब्दुल्ला आजम की जमानत अर्जी पर बुधवार को भी सुनवाई नहीं हो सकी। कोर्ट में अवकाश होने के कारण अब जमानत अर्जी पर 28 सितंबर को सुनवाई होगी। मामला जनवरी वर्ष 2008 का है। सपा के कद्दावर नेता मो. आजम खां अपने बेटे अब्दुल्ला आजम के साथ कार से बिजनौर की ओर जा रहे थे।

छजलैट थाने के सामने पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। कार के शीशे पर काली फिल्म होने के कारण पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें रोका तो विवाद हो गया। बहस होने पर आजम खां छजलैट थाने के सामने ही धरने पर बैठ गए। कई घंटे तक हंगामा चला था। इस मामले में छजलैट थाने में मो. आजम खां व उनके बेटे समेत तमाम सपाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी।

हालांकि, आजम खां व उनके बेटे ने इस मामले में हाईकोर्ट से जमानत करा ली थी। बाद में यह मामला मुरादाबाद स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट स्थानांतरित कर दिया गया। बताते हैं कि मामला स्थानांतरित होने के बाद एक भी तारीख में आजम खां व अब्दुल्ला आजम कोर्ट में पेश नहीं हुए। वारंट जारी होने के बाद भी जब वह हाजिर नहीं हुए तो कुर्की की तैयारी कर ली गई।

इस पर करीब ढाई माह पहले मो. आजम खां अपने बेटे संग कोर्ट में पेश हुए। वहां से दोनों को न्यायिक हिरासत में सीतापुर जेल भेज दिया गया था। इस मामले में बुधवार को सुनवाई होनी थी। शासकीय अधिवक्ता मुनीष भटनागर ने बताया कि कोर्ट का अवकाश होने के कारण अब इस मामले में 28 सितंबर को सुनवाई होगी।

संबंधित समाचार