बरेली: 9 महिलाओं की हत्या के बीच बुर्के में दिखा युवक, लोग बोले- कहीं यही तो साइको किलर नहीं? वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारादरी थाना क्षेत्र में बुर्का पहने हुए एक युवक का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो कुछ दुरी पर गली में जाकर बुर्के को उतार देता है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना को लेकर लोग डरे सहमे हैं। कुछ लोग इस युवक को साइको किलर बता रहे हैं। शाही और शेरगढ़ में हुई घटना को लेकर लोग इस युवक को जोड़ रहे हैं।

बताते चलें कि शाही-शीशगढ़ और फतेहगंज पश्चिम में हुई हत्या को लेकर लोग दहशत में हैं। वहीं शहर के थाना बारादरी के कोट मोहल्ले में बुर्का पहने एक युवक का वीडियो वायरल होने से लोग डरे सहमे हैं। उन्हें अपनी व बच्चों की चिंता सता रही है। वह लोग इस युवक को शाही-शीशगढ़ और फतेहगंज पूर्वी में हुई घटना से जोड़ कर इसको साइको किलर बता रहे हैं।

मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। मैं देखता हूं और मामले कि जांच कराता हूं- अमित कुमार पांडे इंस्पेक्टर, बारादरी, बरेली।

ये भी पढ़ें- बरेली: अज्ञात लोगों ने खड़ी गाड़ियों में लगाई आग, धूं-धूं कर जली सफारी

संबंधित समाचार