कासगंज: विजय बने राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग के जिला चेयरमैन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज, अमृत विचार: कासगंज जिले में राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं आयोग का विस्तार हो गया है। यहां जिला चेयरमैन का मनोनयन कर दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष ने मनोनयन कर उनसे तमाम अपेक्षाएं की हैं।

भारत सरकार के कानून के अधीन भारतीय न्यास अधिनियम 1882 के अंतर्गत नीति आयोग के तहत राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग  नेशनल चेयरमेन डॉक्टर इमानुएल अमित के गुप्ता के निर्देशानुसार राष्ट्रीय मुख्य सचिव तनु कौशल गुप्ता ने जनपद कासगंज निवासी विजय राजपूत को जनपद कासगंज का राष्ट्रीय लोक शिकायत एवं जांच आयोग का चेयरमेन मनोनीत किया है।

विजय राजपूत ने बताया कि लोक शिकायत एवं जांच आयोग  द्वारा सरकार के सहयोग से भ्रष्टाचार और उत्पीड़न जैसे मामलों में पीड़ितों की मदद की जाती है  जनहित की शिकायतों को संबंधित उच्च अधिकारियों तथा शासन को प्रेषित कर निस्तारण कराया जाता है। देश भर में जनहित में जांच संबंधी शिकायतों को भारत सरकार की जांच एजेंसियों द्वारा जांच कराई जाती है।  देश भर में किसी भी तरह के भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनी प्रक्रिया के तहत निस्तारण के लिए शासन का सहयोग करना हमारा उद्देश्य है।

शिकायत के लिए 1800 -121-6173 टोल फ्री नंबर  पर शिकायत कर सकते हैं तथा हेल्पलाइन नंबर  91-8449-84 -1000 पर भी शिकायत कर सकते हैं। सीबी सिंह कुशवाहा, शसंगीता गुप्ता, रेखा गुप्ता अनुराग बिंदल, विवेक राजपूत, राजेंद्र बिरला, दुर्गेश माहेश्वरी,  अभिनव गुप्ता, रजनीश कुमार सिंह एडवोकेट, रमन दीप सिंह,  साकेत बिंदल एडवोकेट, मुन्नालाल मतवाला, सत्य प्रकाश, कौशल किशोर सिंघल, निशांत, मानसिंह, विजेंद्र राजपूत आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।

ये भी पढ़ें - कासगंज: संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौत, हत्या का आरोप

संबंधित समाचार