शाहजहांपुर: कलान के युवक की चेन्नई में हत्या, शव लेने परिवार हुआ रवाना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

शाहजहांपुर, कलान, अमृत विचार: कस्बे के एक युवक की चेन्नई में हत्या कर दी गई। सूचना यहां घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। युवक चेन्नई में रहकर अपने परिवार की जीविका चलता था। सूचना पर परिवार के लोग चेन्नई रवाना हो गए। कस्बे के मोहल्ला गोपालनगर निवासी सुरेश गुप्ता का बेटा नन्हे गुप्ता चेन्नई में रह कर काम करता था।

उसी के जरिये परिवार की गाड़ी चल रही थी। बुधवार की रात नन्हे गुप्ता के घर पर चेन्नई से एक फोन आया, जिसमें सूचना दी गई की नन्हे गुप्ता की हत्या कर दी गई है, शव पड़ा हुआ है। खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के कुछ लोग शव लेने के लिए चेन्नई रवाना हो गए है।

बताया जाता है कि नन्हे गुप्ता कई वर्षों से चेन्नई में रहकर अपनी मेहनत मजदूरी करके गुजर बसर कर रहा था। घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। नन्हे गुप्ता की हत्या क्यों की गई, इस संबंध में भी परिजनों से बात की गई तो वह भी अभी कुछ बात नहीं पा रहे हैं। वहीं पुलिस भी घटना से अनभिज्ञ है, पुलिस का कहना है कि मेरे पास इस संबंध में कोई जानकारी अभी तक नहीं है।

ये भी पढ़ें - शाहजहांपुर: शिक्षकों की आनलाइन उपस्थिति का विरोध दरकिनार कर पहुंचे 3880 टैबलेट्स

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म