मुरादाबाद : किसानों को कृषि संयंत्र पर मिलेगा अनुदान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। किसानों को कृषि संयंत्र पर अनुदान दिया जाएगा। संयंत्र के लिए आवेदन के लिए पोर्टल खुला है। जिस पर किसान 14 दिसंबर की मध्य रात्रि 12 बजे तक कर सकते है। इसके बाद पेार्टल बंद कर दिया जाएगा। किसानों की संख्या अधिक होने पर ई लॉटरी सिस्टम से संयंत्र का वितरण किया जाएगा।

सरकार किसानों को कृषि से जुड़े संयंत्र अनुदान पर दे रही है। जिससे किसान अपनी फसल को बेहतर तरीके से कर सकता है। कृषि विभाग किसानों को खेती किसानी में खेती में उपयोग होने वाले कृषि यंत्रों पर अनुदान देने के लिए ही पोर्टल  खोला है। जनपद से अभी तक 900 किसानों ने आवेदन किया है, लेकिन यहां का लक्ष्य 300 किसानों का है। 

जिला कृषि अधिकारी उपकृषि निदेशक ऋतुषा तिवारी ने बातया कि लक्ष्य से अधिक किसान होने पर ई लॉटरी सिस्टम लागू किया जाएगा।  डीएम की अध्यक्षता में लॉटरी से किसानों को संयंत्रों का वितरण कराया जाएगा। जिससे सभी पात्र किसानों को  योजना का लाभ मिल सके।

ये बी पढ़ें : मुरादाबाद : 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तिथि जारी, समय सारणी देख परीक्षाओं की तैयारी में जुटे विद्यार्थी

संबंधित समाचार