बरेली: बेटे की शादी छोड़कर आई महिला ने किया सुसाइड, पति से हुआ था झगड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बारात घर में किसी बात को लेकर पति से विवाद होने पर महिला ने घर में आकर फांसी लगा ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना सुभाष नगर के करगैना बीडीए कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय काजल पत्नी सिद्दगोपाल शर्मा के परिवार वालों ने बताया गुरुवार को उनके बेटे अभिषेक की शादी थी।

इस दौरान किसी बात को लेकर बारात घर मे काजल का पति से विवाद हो गया। नाराज होकर वह बड़े बेटे राजा के साथ अपने घर चली आई। बेटा उसे छोड़कर वापस बारात घर चला गया। घर मे काजल अकेली थी और उसने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। बारात घर से वापस लौटने पर परिजन काजल को फंदा में लटका देखकर सन्न रह गए और घर में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें - बरेली: आरपीएफ सिपाही ने की खुदकुशी, कमरे में मिला शव

संबंधित समाचार