Video : मौलाना अरशद मदनी का विवादित बयान, कहा - बाबर इस इल्जाम से...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। राजधानी लखनऊ के विक्टोरिया गंज स्थित सुन्नी इंटर कॉलेज में कल जमियत उलेमा-ए-हिंद की बैठक में मुख्य अतिथि जमीयत उलेमा हिंद के अध्यक्ष मौलाना अरशद मदनी ने राम मंदिर को लेकर बड़ा बयान दिया था। उनके इस विवादित बयान को लेकर चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में हो रहे प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में जो लोग शामिल हो रहे हैं उनमें और बाबर में कोई फर्क नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर बाबर ने मस्जिद तोड़कर मंदिर बनाया तो ये लोग अब मस्जिद तोड़कर मंदिर बना रहे हैं। 

मौलाना मदनी के इस बयान की भाजपा और संत समाज जमकर निंदा कर रहा है। भाजपा के प्रवक्ता एसएन सिंह ने मीडिया से कहा कि मौलाना मदनी पहले भी ऐसे विवादित बयान देते रहे हैं, वो मीडिया में आने के लिए ऐसा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे बयान जारी करने से उन्हें बचना चाहिए और इसपर विचार करना चाहिए। 

वहीं मौलाना के इस बयान पर साधु-संतों में आक्रोश है। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि मुस्लिम आक्रांताओं ने मंदिरों को तोड़कर मस्जिदें बनाईं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर सच साबित होने के बाद ही मंदिर निर्माण हो रहा है। संतों ने कहा कि बाबर ने पूरे देश में ऐसा ही किया था। उन्होंने कहा कि मौलाना न तो सुप्रीम कोर्ट हैं और न ही कोई अन्य संवैधानिक संस्था,इसलिए ऐसे बयान जारी नहीं करें। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : आचार्य प्रमोद कृष्णम ने साझा की प्राण प्रतिष्ठा समारोह निमंत्रण पत्र की तस्वीर, लिखा ये भावुक संदेश

संबंधित समाचार