जौनपुर: गोगामेड़ी की हत्या दुर्भाग्यपूर्ण, राजपूत सेवा समिति ने सुखदेव सिंह को दी श्रद्धांजलि
जौनपुर। राजपूत सेवा समिति ने शुक्रवार को शोक सभा का आयोजन कर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर राजपूत सेवा समिति के सदस्य व भाजपा प्रवक्ता ओमप्रकाश सिंह ने कहा कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या से पूरे देश का क्षत्रिय समाज आहत है।
क्षत्रिय समाज के लोगों को कमर कसकर हत्यारे को सजा दिलाने के लिए लड़ाई लड़नी होगी। राजपूत सेवा समिति व करणी सेना मिलकर एक प्रस्ताव बनाकर जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री को ज्ञापन दिया जाएगा। शशि मोहन सिंह ने कहा कि कहा कि यदि गोगामेड़ी के हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो इससे समाज में आक्रोश बढ़ेगा।
गरीब, शोषित और असहाय लोगों की लड़ाई लड़ने वाले राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष की निर्मम हत्या अत्यंत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। दिनेश सिंह बब्बू ने कहा कि समाज के लिए संघर्ष करते हुईं सुखदेव सिंह की हत्या,जब तक कार्यवाही नहीं होगी तब तक हम चैन से नही बैठेंगे।
ये भी पढ़ें -अलीगढ़ में बड़ी घटना, महिला को दारोगा ने मारी गोली - हुआ फरार
