अलीगढ़ में बड़ी घटना, महिला को दारोगा ने मारी गोली - हुआ फरार 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़, अमृत विचार। जिले के भुजीपुरा में बड़ी घटना हो गई है। सूत्रों के अनुसार यहां एक दारोगा ने महिला को गोली मार दी है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया है। जहां उसका इलाज जारी है। सूत्रों के अनुसार महिला अपना पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराने के लिए थाने गई थी। बताया जा रहा है कि वहां भुजीपुरा थाने में उसका विवाद दारोगा से हुआ। जिसके बाद गुस्साए दारोगा ने उसे गोली मार दी। गोली मारने वाला दारोगा फरार बताया जा रहा है, पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। जबकि गंभीर हाल में महिला अस्पताल में भर्ती है। 

ये भी पढ़ें - 67 महिलाओं को मिला गंगा सम्मान, स्वतंत्रदेव सिंह बोले - PM मोदी के नेतृत्व में सुद्ढ़ हुई नदियों की स्थिति   

संबंधित समाचार