प्रतापगढ़: किसानों की समस्या जल्द दूर न हुई तो आंदोलन करेगी कांग्रेस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन

प्रतापगढ़। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को  किसानों की समस्याओं को लेकर  राज्यपाल को सम्बोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। इसके बाद बैठक कर कहा कि समय से मांगे पूरी न हुई तो कांग्रेस आंदोलन करेगी।

यूथ कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार की उदासीनता एवं अव्यवस्था के कारण  किसानों को बुआई के इस मौसम में उर्वरक के लिए परेशान होना पड़ रहा है। 

वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा.वीके सिंह ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार किसानों के दुख दर्द को समझने को तैयार नहीं है।दानिश माबूद ने कहा कि किसानों से जुड़ी मांगे पूरी न हुई तो कांग्रेस जन आंदोलन करेगी। संचालन नगर अध्यक्ष इरफान अली ने किया। 

कोषाध्यक्ष वेदान्त तिवारी, महासचिव आशुतोष तिवारी,हरिशचन्द्र सरोज,इंद्रानंद तिवारी,कांग्रेस सेवादल के उपाध्यक्ष राम रतन तिवारी, मो. जावेद, बेलाल अहमद, राम अवध यादव, यश शर्मा, सुधीर तिवारी,योगेश यादव, सुभाष तिवारी, मो. यूसुफ, पृथ्वीराज गौतम, राम धन यादव आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें;-रायबरेली: लालगंज पुलिस की रिमांड को दीवानी मजिस्ट्रेट ने किया खारिज, मुलजिम को निजी मुचलके पर छोड़ा

संबंधित समाचार