ललितपुर: करंट लगने से मां-बेटी की मौत, बेटे साथ मजदूरी करने गया था पति
ललितपुर। उत्तर प्रदेश में ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र में शुक्रवार को करंट की चपेट में आने से मां बेटी की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि ग्राम तरगुंवा के मजरा बिसातिया निवासी भगवान दास कुशवाहा अपने पुत्र के साथ मजदूरी करने गया था, जब मजदूरी करके दोनों अपने घर वापस आये तो पत्नी रामकुंवर (45) व बेटी आरती (22) बेसुध अवस्था में कमरे में पड़ी हुई थी तथा पास में ही विद्युत का टूटा तार व मोबाइल चार्जर पड़ा हुआ था।
परिजन दोनों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गये जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। भगवान दास कुशवाहा ने बताया कि ऐसी सम्भावना की जा रही है कि बेटी आरती मोबाईल को चार्ज में लगा रही थी कि तभी वह विद्युत तार टूट जाने से करंट की चपेट में आ गई और उसे बचाने गई उसकी मां भी करंट की चपेट में आ गई, जिससे दोनों की मौत हो गई।
ये भी पढ़े:-ग्रेटर नोएडा पहुंचे सीएम योगी, GBC से पहले आधिकारियों के साथ करेंगे समीक्षा बैठक
