बहराइच: इलेक्ट्रिक और पेंट की दुकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देर शाम को अज्ञात कारणों से लगी आग

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कटिलिया चौराहे पर शुक्रवार शाम को अज्ञात कारणों से इलेक्ट्रिक और पेंट की दुकान में आग लग गई। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। अग्निकांड में लाखों का नुकसान हुआ है। रिसिया थाना क्षेत्र के कटिलिया चौराहे पर आसिफ पुत्र जहरुद्दीन की इलेक्ट्रिक और पेंट की दुकान संचालित है।

शुक्रवार शाम को 6.30 बजे अज्ञात कारणों से इलेक्ट्रिक की दुकान में आग लग गई। आसपास के लोग जब तक आग बुझाने का प्रयास करते। तब तल लपटों ने पेंट की दुकान को भी चपेट में ले लिया। आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी गई।

दमकल कर्मियों ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक पूरी दुकान जाकर राख हो गई। दुकानदार के मुताबिक चार लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ है। प्रभारी अग्नि शमन अधिकारी गेंदालाल ने बताया कि सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंच गई थी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: बिना बुलाए लोगों तिलक समारोह में की जामकर मारपीट, दो नामजद समेत 12 पर केस दर्ज

 

संबंधित समाचार