रामपुर : तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से मारी टक्कर, चालक की मौत...परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मिलक (रामपुर),अमृत विचार। तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चालक की ट्रक से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में चीख पुकार मच गई।मृतक ने अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे छोड़े हैं। 

मिलक के पशुपुरा गांव निवासी 45 बर्षीय जीवनलाल मजदूरी करके अपने परिवार का पालनपोषण करता था। शनिवार की सुबह पांच बजे वह ट्रैक्टर-ट्रॉली में पॉपुलर की लकड़ी लादकर गांव से रामपुर के लिए निकला था। सुबह साढ़े पांच बजे करीब मेहंदीपुर व दुगुनपुर गांव के बीच स्थित हाइवे पर तेज रफ्तार से आ रहे ट्रक ने ट्रॉली में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद जीवनलाल ट्रैक्टर से उछलकर बीच सड़क पर जा गिरा। जीवनलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाइवे पर जाम लग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया तथा दोनों वाहनों को हाइवे से हटवाया। 

ये भी पढ़ें : रामपुर: नई दिल्ली-लखनऊ एसी सुपरफास्ट ट्रेन में टीटीई द्वारा दंपति से अभद्रता करने के मामले में सीनियर डीसीएम लखनऊ ने बैठाई जांच

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज