खड़गे समेत कई कांग्रेस नेताओं ने सोनिया गांधी को जन्मदिन की दी बधाई 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने शनिवार को पार्टी संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी को जन्मदिन पर बधाई दी और उनके स्वस्थ जीवन एवं दीर्घायु होने की कामना की। खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की ओर से कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख व पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को आज उनके जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। देश व पार्टी के प्रति उनका साहसी व गरिमापूर्ण योगदान सभी के लिए प्रेरणादायी है। उनके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु जीवन की हम सब कामना करते हैं।’’ 

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘सोनिया गांधी जी को उनके जन्मदिन पर मेरी शुभकामनाएं! सार्वजनिक जीवन की सेवा और समाज के गरीबों और वंचित वर्गों के उत्थान के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने करोड़ों दिल जीते हैं। उनकी अब तक की यात्रा हम सभी के लिए प्रेरणा है।’’ वेणुगोपाल ने कहा, ‘‘उन्होंने बेहद चुनौतीपूर्ण दौर में कांग्रेस को बहुत धैर्य के साथ आगे बढ़ाया और वह यूपीए सरकार की वास्तुकार थीं, जिन्होंने सभी के लिए कल्याण और देश के लिए तेजी से विकास किया। हम हर कदम पर उनके अमूल्य मार्गदर्शन और समर्थन के लिए आभारी हैं।’’ 

राजस्थान के निवर्तमान मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने ‘एक्स’ पर पोस्ट में कहा, ‘‘चिरंजीव कुरु कीर्तिवर्धनम्! भारतीय जनमानस के अधिकारों की सशक्त ध्वनि पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। आपका त्याग, दूरदर्शिता व देश के प्रति समर्पण का भाव हम सभी को शक्ति प्रदान करता है। ईश्वर आपको स्वस्थ, सुदीर्घ व निर्विघ्न जीवन प्रदान करें।’’ 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट ने कहा, ‘‘आदरणीय सोनिया गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका समर्पण, त्याग और दूरदृष्टि कांग्रेस परिवार की मजबूती है। आप स्वस्थ और खुश रहें...मेरी यही प्रार्थना है।’’ सोनिया गांधी आज 77 साल की हो गई। वह दो दशक से अधिक समय तक कांग्रेस की अध्यक्ष रहीं। 2004 से 2014 तक कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन की सरकार के समय वह इस गठबंधन की अध्यक्ष थीं और राष्ट्रीय सलाहकार परिषद की भी प्रमुख रह चुकी हैं। 

ये भी पढ़ें- MP Election 2023: भाजपा विधायक दल की बैठक 11 दिसंबर को, नेता का किया जाएगा चयन 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा