बहराइच : मुर्गी फार्म में फंदे से लटकता मिला छात्र, हत्या का आरोप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कैसरगंज/ बहराइच, अमृत विचार। जिले के ऐनी हतिंसी गांव निवासी छात्र शुक्रवार शाम को रहस्यमय हालत में लापता हो गया। शनिवार सुबह उसका शव मुर्गी फार्म में फंदे से लटकता मिला। पिता ने हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। सीओ समेत अन्य ने मौके की जांच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ऐनी हतिन्सी में नहर के किनारे बने एक मुर्गी फार्म मे 14 वर्षीय शहजादे पुत्र जुबेर उर्फ सुंदर की लाश रस्सी के फंदे में लटकते पाई गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शहजादे  उम्र लगभग 14 वर्ष निवासी ऐनी इंटर कॉलेज में छात्र था। वह शुक्रवार की शाम से घर से लापता था काफी खोजबीन के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल सका। शनिवार सुबह उसका शव नहर के किनारे बने मुर्गी फार्म के अंदर बडेर मे रस्सी से लटकता मिला। इस घटना की जब जानकारी  ग्रामीणों को हुई तो मुर्गी फार्म पर सैकड़ो की भीड़ जमा हो गई। परिजनों को घटना के बारे में जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजन जब मुर्गी फार्म में पहुंचे तो अपने बेटे का शव देखकर बदहवास हो गए। पिता जुबेर  ने पुत्र की हत्या किये जाने का आरोप लगाया है घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा। 

थाना प्रभारी हरीश  सिंह ने बताया कि शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना की गहनता से जांच की जा रही है।जहां फांसी पर किशोर लटका मिला है वही एक सीढी भी खडी मिली है।उन्होने बताया कि शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। घटना स्थल का सीओ कमलेश कुमार सिंह ने भी निरीक्षण किया।

ये भी पढ़ें -गोंडा : शरारती तत्वों ने तोड़ी देवी प्रतिमा, जांच में जुटी पुलिस

संबंधित समाचार