अमेठी में वनरोज से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी, अमृत विचार। जायस कोतवाली क्षेत्र के कस्बा निवासी दो बाइक सवार युवकों की वनरोज से टकराने पर मौत हो गई। बाइक सवार दोनो युवक कपड़ा सिलाई का काम करते है। इसी सिलसिले में रोज की भांति शनिवार की सुबह भी गौरीगंज जा रहे थे। काजी पट्टी चौराहे पहुंचने वाले ही थे कि सड़क पार कर रहे वनरोज से बाइक टकरा गई। दुर्घटना में दोनों युवकों की मौत हो गईं।

कस्बा जायस मोहल्ला खरका निवासी मशहूर जमाल पैन वाले के बेटे नीलू व मोहल्ला मुशर्रफपुर निवासी शब्बीर अहमद पुत्र बचाऊ रोज की भांति शनिवार को भी गौरीगंज कस्बे में कपड़ा सिलने के लिए दुकान जा रहे थे। बताते है कि दोनों युवक लेडीज कपड़ा सिलने के अच्छे कारीगर थे। दोनो युवक सुबह करीब साढ़े 8 बजे के करीब गौरीगंज थाना क्षेत्र के काजीपट्टी चौराहे पर पहुंचने वाले ही थे कि नेशनल हाइवे पार कर रहे वनरोज से बाइक टकरा गई। बाइक टकराते ही दोनो युवक बुरी तरह जख्मी हो गाए। 

राहगीरों की सूचना पर दोनो घायलों को संयुक्त जिला चिकित्सालय गौरीगंज पहुंचाया गया। लेकिन अस्प्ताल पहुंचने से पहले ही दोनो ने दम तोड़ दिया था सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पीएम के लिए भेज दिया है। 

ये भी पढ़ें -लखनऊ : एचआईवी संक्रमित महिला व पुरुष का जीवन हो रहा खुशहाल

संबंधित समाचार