बहराइच: साहित्यकार शम्स को रविवार को मिलेगा मगध साहित्य प्रेरणा राष्ट्रीय शिखर पुरस्कार

बिहार प्रदेश के नालंदा में एक कार्यक्रम के तहत मिलेगा पुरस्कार

बहराइच: साहित्यकार शम्स को रविवार को मिलेगा मगध साहित्य प्रेरणा राष्ट्रीय शिखर पुरस्कार

बहराइच, अमृत विचार। जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार को साहित्य सृजन में उत्कृष्ट योगदान के लिए 10 दिसंबर को मगध साहित्य शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा। उनको यह सम्मान बिहार के नालंदा में एक कार्यक्रम के दौरान प्रदान किया जाएगा। देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल और विश्व प्रसिद्ध नालंदा विश्वविद्यालय में दस दिसंबर को अंतर्राष्ट्रीय मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। 

कार्यक्रम स्व.अशोक स्मृति संस्थान व साहित्य प्रेरणा मंच हिसुआ के तत्वावधान में होगा। कार्यक्रम में भारत व पड़ोसी देश नेपाल व भारत में साहित्य व शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में देश के कई नामचीन साहित्यकार, कवि व शिक्षाविद शामिल हो रहें हैं। 

सम्मान के लिए अशोक स्मृति संस्थान की ओर से एक चयन कमेटी बनाई गई थी। इसी कमेटी में जिले के प्रसिद्ध साहित्यकार डा.दिनेश त्रिपाठी शम्स को भी साहित्य के क्षेत्र में श्रेष्ठ योगदान के लिए उनका चयन किया गया था। 

गौरतलब हो कि जिले के डा.त्रिपाठी को साहित्य के क्षेत्र में बेहतर योगदान के लिए इससे पूर्व भी कई बाद सम्मानित किया जा चुका है। मगध साहित्य प्रेरणा उत्सव में डा.त्रिपाठी का चयन होने पर जिले साहित्यकारों ने खुशी जताते हुए संस्थान के संयोजक ओंकार शर्मा कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।

यह भी पढ़ें:-ये भी पढ़ें -लखनऊ : SP प्रवक्ता जेबा यास्मीन ने पद से दिया इस्तीफा, अखिलेश यादव को भेजा लेटर