कासगंज: कांग्रेस के भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा ने भरी हुंकार, किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कासगंज,अमृत विचार: राष्ट्रीयऔर प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर शनिवार को देशव्यापी धरना के तहत कासगंज में भारतीयजनता पार्टी ने प्रदर्शन किया। भाजपाइयों ने कांग्रेस पार्टी को जमकर कोसा और वर्षोंसे देश को कांग्रेस द्वारा लूटने खसोटने का आरोप लगाया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने धरनाप्रदर्शन के दौरान जमकर नारेबाजी की।

जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेसपार्टी के भष्टाचार के खिलाफ कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कांग्रेसके विरोध में नारेबाजी भी की गई।  कलेक्ट्रेटपर हुए धरना प्रदर्शन के दौरान सांसद राजवीर सिंह राजू भैया ने कहा कि कांग्रेस पार्टीका वादा मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी बनकर रह गया है। झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभासांसद धीरज साहू के ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी में 200 करोड़ रुपये से अधिककी धनराशि बरामद हुई है।

70 सालों में कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने भ्रष्टाचार करकेकाली कमाई की है। भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी का सच अब किसी से छुपा नहीं है।जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी ने कहा कि कांग्रेस की पहचान लूट और भ्रष्टाचार के रूपमें होने लगी है।

देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है, कांग्रेस ने जनतासे जो लूटा है, उसकी पाई-पाई जनता को लौटानी होगी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपतिसे मांग की है कि भ्रष्ट कांग्रेस नेताओं और भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस पार्टी केखिलाफ कार्रवाई की।

धरना प्रदर्शन में सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायकहरिओम वर्मा, चेयरमेन मीना माहेश्वरी, राजवीर सिंह भल्ला, नीरज शर्मा, संजय सोलंकी,रामनिवास राजपूत, राजेन्द्र बोहरे, कृष्णकांत वशिष्ठ, डीएस लोधी, बॉबी कश्यप, रविन्द्रलोधी, शरद गुप्ता,विजय लक्ष्मी कश्यप, कुलदीप प्रतिहार, जिला मीडिया प्रभारी केके सक्सेनामौजूद रहे।

ये भी पढ़ें - कासगंज: महिला की मौत के मामले में पति और प्रेमिका गिरफ्तार

संबंधित समाचार