प्रयागराज: महिला का आरोप- दरोगा ने घर में घुसकर की छेड़छाड़, परिवार वालों को पीटा
प्रयागराज, अमृत विचार। नवाबगंज थाना इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने सब इंस्पेक्टर पर गंभीर आरोप मढ़ा हैं। महिला ने दरोगा पर घर में घुसकर छेड़छाड़ का आरोप लगाते हुए डीसीपी से शिकायत की है। मामले में डीसीपी कानून व्यवस्था ने जांच के आदेश दिए हैं।
जानकारी के अनुसार नवाबगंज थाना इलाके के सिंगहोरिया गांव में रहने वाली एक महिला ने दरोगा और उसके साथियों पर घर में घुसकर अश्लील हरकत करने का आरोप लगाया है। शुक्रवार को पीड़ित महिला ने अपने परिजनों के साथ पुलिस आयुक्त कार्यालय पर पहुंचकर डीसीपी कानून व्यवस्था संतोष कुमार मीना से शिकायत की।
मामले में उन्होंने सोरांव एसीपी को जांच सौंपी है। जन सुनवाई में पहुंची पीड़िता ने डीसीपी संतोष कुमार मीना को बताया कि बुधवार रात करीब दो बजे दरोगा गौरव तिवारी अपने चार अन्य साथियों के साथ उसके घर में घुस आये। वह उसके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए अश्लील हरकत करने लगे।
महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा नशे की हालत में था। शोर मचाने पर उसके परिवार के अन्य लोग भी पहुंच गए। परिवार के लोगों ने रोका, तब वह मारपीट करते हुए परिवार वालों को लात-घूंसों से मारा पीटा। जाते वक्त दरोगा ने कहा कि राजेंद्र यादव को परेशान करना बंद ने कर दो, नहीं तो तुम सबको अंदर कर दूंगा। इस मामले में दरोगा गौरव तिवारी से जब बात की गई, तब ने उन्होंने महिला के आरोपों को झूठा बताया है। दरोगा का कहना था कि वह अपने साथी सिपाहियों के साथ कोर्ट के आदेश पर महिला के घर दबिश देने पहुंचे थे।
पीड़ित महिला ने बताया कि उनके गांव के रहने वाले पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव उनके देवर की वजह से प्रधानी का चुनाव हार गए थे। जिसको लेकर पूर्व प्रधान ने उसके घर आकर गाली-गलौज और मारपीट की थी। प्रधान के कहने पर ही दरोगा और उसके साथियों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
डीसीपी ने इस मामले की सोरांव एसीपी को जांच करने का आदेश दिया है। जांच में दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी...., कुशलपाल सिंह, इंस्पेक्टर नवाबगंज।
यह भी पढ़ें:-अमेठी: हर घोटाले में कांग्रेस का नेता शामिल, स्मृति ईरानी ने Congress पर साधा निशाना
