मुरादाबाद: मैनेजर के घर में चोरी के मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। मझोला थाना क्षेत्र में प्रीत बिहार बैंक कॉलोनी खुशहालपुर में निजी कंपनी के मैनेजर के घर से चोर नकदी और जेवर चुरा ले गए थे। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर शुक्रवार रात पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

खुशहालपुर निवासी मोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि 29 नवंबर को चोर घर में घुसे थे और अलमारी का ताला तोड़कर 1,00000 रुपये नकद, जेवर, एक लैपटॉप और कीमती कपड़े चुरा कर ले गए थे। मोहित ने बताया कि चोरी वाले दिन वह परिवार सहित एक शादी समारोह में गए हुए था। 

घर पहुंचने के बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी। पुलिस ने सभी घर का निरीक्षण कर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी थी। इस संबंध में थानाध्यक्ष संजय कुमार पांचाल ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें:- मुरादाबाद : पानी में नशे की दवा पिलाकर नाबालिग से दुष्कर्म, किशोरी व युवक के खिलाफ रिपोर्ट

संबंधित समाचार