प्रतापगढ़: राष्ट्रीय लोक अदालत में 1 लाख 2 हजार 952 वादों का हुआ निस्तारण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रतापगढ़। जनपद न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अब्दुल शाहिद ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 1 लाख 2 हजार 952 वादों का निस्तारण किया। जिनमें 5,324 फौजदारी वाद,11 एनआई एक्ट, 119 विद्युत वाद, 21 मोटर दुर्घटना वाद,52 वैवाहिक वाद, 86 सिविल वाद,1,112 बैंक ऋण, 20 बीएसएनएल वाद, 04 उपभोक्ता फोरम वाद एवं कलेक्ट्रेट प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा 96203 वादों का निस्तारण किया गया।     

फौजदारी वादों में 4,62,490 रूपये का अर्थदण्ड वसूल किया गया। मोटर दुर्घटना क्षतिपूर्ति वादों में  81,45,520 का प्रतिकर दिलाया गया उत्तराधिकार वादों में 10807166 रूपये का उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया। बैंक वादों में 62860000 रुपये एवं बीएसएनएल वादों व उपभोक्ता फोरम द्वारा 196597 रूपये का समझौता हुआ। संयोजन अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नीरज कुमार बरनवाल ने किया। इस अवसर पर समस्त न्यायिक अधिकारीगण, अधिवक्ता संगठनों के पदाधिकारीगण, मध्यस्थगण एवं पराविधिक स्वयं सेवक उपस्थित रहे।

यह भी पढे़ं:-लखनऊ : मैं इंजीनियर लिखूं, तुम बेरोजगार समझ लेना, अखिलेश यादव से मिलने पहुंचे युवकों ने कही यह बात

संबंधित समाचार