बहराइच : दो मकानों से लाखों की चोरी, खेत में पड़ा मिला सामान

बहराइच : दो मकानों से लाखों की चोरी, खेत में पड़ा मिला सामान

बहराइच, अमृत विचार। जिले के कोठवल कला गांव में शनिवार रात को चोर घुस गए। छत के सहारे घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत लाखों रुपए के मूल्य की संपत्ति चुराई। मकान से कुछ दूरी पर खेत में सामान पड़ा मिला। सुबह चोरी की जानकारी होने पर पीड़ितों ने थाने में तहरीर दी है।

फखरपुर थाना क्षेत्र के कोठवल कला गांव में शनिवार रात चोर पहुंचे। इसके बाद सभी छत के रास्ते सूबेदार सिंह व वेद प्रकाश सिंह के घरों में घुस गए। चोर घर से फूल के बर्तन, चांदी के सिक्के, पायल, साड़ियां, कपड़े 5000  रुपये नगद चोरी कर ले गए। सुबह जब परिजन जगे तो उन्हें आंगन में सामान बिखरा मिला। गांव के बाहर खेत में भी बक्से पड़े मिले। घटना की सूचना ग्रामीणों ने 112 पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। दो मकानों से ढाई लाख से अधिक की चोरी हुई है। 

ज्ञातव्य हो कि चोरी की शुरुआत गांव निवासी  राहुल सिंह के यहां से हुई थी। उनके यहां से चोरों ने लगभग 15 लाख के जेवरात चोरी किया था। जिसका पुलिस ने पूरी तरीके से खुलासा न कर मात्र इतिश्री की थी। तभी से चोरियां बढ़ गई है। इस मामले में प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार त्रिपाठी से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -भोजीपुरा अग्निकांड: घंटेभर तक कार में जलते रहे लोग, तब दमकल गाड़ियां पहुंची आग बुझाने