लखनऊ में कल से शुरू हो रहा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का दो दिवसीय दौरा, जानिये क्यों आ रहीं राजधानी?

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल सोमवार को दो दिवसीय दौरे पर राजधानी लखनऊ आ रही हैं। राष्ट्रपति यहां 11 दिसंबर की रात राजधानी पहुंचेंगी, इसके बाद अगले दो दिनों तक वो लखनऊ में रहेंगी। इस दौरान राष्ट्रपति लखनऊ स्थित डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगी। इसके अतिरिक्त राष्ट्रपति 12 दिसंबर को गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आईआईआईटी के दूसरे दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्त अतिथि शामिल होंगी। 

बता दें कि 11 दिसंबर की रात लखनऊ पहुंचने पर राष्ट्रपति राजभवन में रुकेंगी। यहां उनके लिए मिनी राष्ट्रपति कार्यालय बनाया जा रहा है। राजधानी लखनऊ में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 

यह भी पढ़ें: ज्ञानवापी मस्जिद मामले में पूर्व petitioner हरिहर पांडे का हुआ निधन, BHU में ली अंतिम सांस, संतों में दौड़ी शोक की लहर

संबंधित समाचार