Kanpur Crime: सूने घर को चोरों ने बनाया निशाना, वारदात को अंजाम देकर ऐसे हुए फरार...

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में सूने घर में घुसे चोरों ने चोरी की वारदात को दिया अंजाम।

कानपुर में सूने घर में घुसे चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पड़ोसी की छत में सीढ़ी लगाकर उतरे और पीछे की गली से भाग निकले। जिससे लोगों में नाराजगी बनी हुई है।

कानपुर, अमृत विचार। सेन पश्चिम पारा थानाक्षेत्र के न्यूआजाद नगर चौकी मनोहर विहार में शनिवार रात चोर बंद घर को निशाना बनाया। चोर में मेनगेट का तालातोड़ अंदर घुसकर बक्से में रखी साढ़े तीन लाख की नगदी समेत चार लाख का माल पार कर ले गए। घर के अंदर चोर घुसे होने की आशंका पर पड़ोसी ने मेनगेट पर ताला लगाकर परिवार व पुलिस को सूचना दी। चोर पड़ोसी की छत में सीढ़ी लगाकर उतरे और पीछे की गली से भाग निकले। जिससे लोगों में नाराजगी बनी हुई है। 

मनोहर नगर निवासी जितेंद्र मिश्रा दिल्ली स्थिति एक आईटी कंपनी में तकनीकी सहायक हैं। घर पर पिता रामआसरे, मां शांति देवी, पत्नी सीमा, दादी राजेश्वरी और तीन माह की बेटी कनक है। जितेंद्र के मुताबिक महाराजपुर स्थित गांव में शनिवार को पारिवारिक शादी थी। जिसकी वजह से घर पर ताला लगाकर पूरे परिवार को लेकर गए हुए थे। देर रात पड़ोसी ने शिवम अग्निहोत्री ने मेन गेट का ताला टूटा और घर में चोर घुसे होने की आशंका जताते देते हुए तुरंत आने को बोला।

इसके बाद शिवम ने मेन गेट पर ताला लगाकर 112 नंबर पर पुलिस को जानकारी दी। इसी के साथ उन्होंने भी पुलिस को जानकारी। चोरों ने बक्से और अलमारी का ताला तोड़कर साढ़े तीन लाख की नगदी और 50 हजार के जेवर समेट लिए। तीसरी मंजिल की छत से दो चोर सीढ़ी लगाकर पीछे के पड़ोसी की छत पर उतर गए। पड़ोसियों ने पीछा किया तो चोर पड़ोसी के छज्जे से कूदकर पीछे की गली से भाग निकले।

ये भी पढ़ें- Kanpur Crime: थप्पड़ का बदला हत्या से लिया… सीने में चाकू मार उतारा था मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार

संबंधित समाचार