बरेली: 16 दिसंबर से खरमास, एक महीने नहीं होंगे मांगलिक कार्य

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। 16 दिसंबर को धनु संक्रांति के साथ खरमास शुरू हो जाएगा। एक महीने यानी 15 जनवरी तक विवाह, गृहप्रवेश आदि मांगलिक कार्य नहीं होंगे। इस महीने कई त्योहार मनाए जाएंगे।

सुरेश शर्मा नगर निवासी ज्योतिषाचार्य रमाकांत दीक्षित ने बताया कि खरमास के दौरान कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता है। इस महीने 11 को मासिक शिवरात्रि, 12 को देव पितृकार्य भौमवती अमावस्या, 16 को वैनायकी गणेश चतुर्थी, 17 को राम -जानकी विवाह उत्सव, 18 को चम्पा षष्ठी, मित्र सप्तमी, 21 को महानंदा नवमी, 22 को मोक्षदा एकादशी (गृहस्थ), 23 को मोक्षदा एकादशी, वैष्णव, निम्बार्क, गीता जयंती, 25 को सोम प्रदोष व्रत और 26 दिसंबर को मार्गशीर्ष माह पूर्णिमा है।

ये भी पढ़ें- बरेली: गुलदाउदी प्रदर्शनी में सजी फूलों की बगिया, सेल्फी लेते नजर आए लोग

संबंधित समाचार