यूपी राजभवन में कल सामूहिक रूप से सुना जाएगा ‘विकसित भारत @ 2047‘ पीएम का संबोधन, सभी विश्वविद्यालय भी जुड़ेंगे

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ:  राजभवन में कल यानी सोमवार को ‘विकसित भारत @ 2047‘ कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सम्बोधन ऑनलाइन प्रसारित होगा। इस कार्यक्रम में प्रदेश के 14 राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपति एवं रजिस्ट्रार प्रत्येक से 10-10 शिक्षक, 5 निजी विश्वविद्यालयों के प्रतिनिधि, बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर केन्द्रीय विश्वविद्यालय लखनऊ, डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय लखनऊ तथा इण्डियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी लखनऊ के प्रतिनिधि भी प्रतिभाग करेंगे। प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय इस कार्यक्रम को ऑनलाइन देखेंगे।

कार्यक्रम में प्रातः 10:33 से 11:18 बजे तक देश के प्रधानमंत्री ऑनलाइन संबोधित करेंगे। सम्बोधन के बाद विश्वविद्यालयों से आए विद्वान प्रतिभागी विकसित भारत के संकल्प पर विभिन्न विषयों पर पैनल डिस्कशन करेंगे तथा प्रश्नोत्तर कार्यक्रम द्वारा शंका समाधान, विचार-विमर्श भी होगा। यहां उल्लेखनीय है कि इस संदर्भ में एक पोर्टल भी लांच होगा, जिसमें विद्यार्थी लॉगइन करके अपने विचार दे सकेंगे।

ये भी पढ़े:- लखनऊ में राष्ट्रपति का आगमन कल, दो दिन रहेगा ट्रैफिक रूट डायवर्जन, जानिए किन-किन मार्गों पर हुआ परिवर्तन

संबंधित समाचार