प्रतापगढ़: घर के बाहर खड़े बैंक ऑफ बड़ौदा के टाइनी शाखा के संचालक की बाइक की टक्कर से मौत, कोहराम
कुण्डा, प्रतापगढ़। मानिकपुर के भोला का पुरवा वार्ड निवासी अजय मोर्य (30) पुत्र छेदीलाल मौर्य अलीगंज चौराहे पर बैंक ऑफ बड़ौदा की टाइनी शाखा का संचालन करते थे। वह रविवार शाम करीब सात बजे अपने घर के बाहर खड़े थे। अचानक लाला बाजार की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
परिजन व वहां मौजूद लोग उन्हें तत्काल निजी चिकित्सालय ले गए। वहां से सीएचसी कालाकांकर भेज दिया। जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर से परिजन बिलखने लगे।
मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे और उनकी दो बहनें भी हैं। अभी एक बहन की शादी नहीं हुई है। मृतक अजय की पत्नी प्रभावती अपनी छह वर्षीय बेटी दृष्टि को गोद में लि गमजदा दिखाई दे रही थीं।
एसआई अतुल तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें: गोरखपुर: सीएम योगी ने बाबू चतुर्भुज सिंह की प्रतिमा का किया अनावरण, कहा- जाति के 'जहर' से हमेशा सावधान रहें!
