Kanpur News: कस्टम अधिकारी बनकर दी धमकी, 30 लाख ठगे, तीन गिरफ्तार, जानें- पूरा मामला
कानपुर में कस्टम अधिकारी बनकर धमकी देकर ठगने वाले गिरफ्तार।
कानपुर में कस्टम अधिकारी बनकर धमकी देकर ठगने वाले तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। पार्सल में अवैध सामग्री ताइवान भेजने के नाम पर 30.50 लाख ठगे थे।
कानपुर, अमृत विचार। अवैध सामग्री वाला पार्सल ताइवान भेजने का जुर्म करने और पूरे परिवार को जेल भेजने की धमकी देकर 30.50 लाख रुपये ठगने के मामले में फर्जी कस्टम अधिकारी को क्राइम ब्रांच ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने 17 नवंबर को वारदात को अंजाम दिया था।
किदवई नगर एम ब्लॉक निवासी विवेक मिश्रा को 17 नवंबर को अज्ञात नंबर से कॉल आई। बात कर रहे युवक ने उन्हें अवैध सामग्री भरा पार्सल ताइवान भेजने को लेकर धमकाया और 30.50 लाख रुपये मांगे। घबराकर उन्होंने हुगली पश्चिम बंगाल के स्थित बैंक खाते में 30.50 लाख रुपये भेज दिए। अगले दिन उन्होंने साइबर थाने में पूरी घटना की जानकारी दी। जिस पर पुलिस ने जिस खाते में रुपये भेजे गए थे उसे फ्रीज कराया गया।
पुलिस ने जांच में अशोक नगर स्थित फेडरल बैंक में ऑनलाइन खोले गए एक खाते से लेनदेन की जानकारी हुई। पुलिस टीम ने डाटा खंगालकर ललितपुर तालबेहट निवासी आदित्य बग्गन को उठाया तो उसने जानकारी दी कि उसका खाता बबीना झांसी निवासी अमन प्रताप ऑपरेट कर रहा है।
जिस पर पुलिस ने पूछताछ कर अमन और उसके दोस्त मनोज साहू निवासी लालनपुर झांसी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में अमन ने बताया कि वह उसका दोस्त मनोज साहू दोनों लोग बाइनेन्स एप पर ट्रेडिंग करते है।
इस संबंध में साइबर थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया प्राइमरी लाभार्थी के खाते से आदित्य के खाते में 2.21 लाख रुपये क्रेडिट होना पाया गया है। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में जो तथ्य आएंगे उनके आधार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल आरोपियों पर धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया है। आरोपी के पास से फोन बरामद हुए हैं।
ये भी पढ़ें- UP: पैसा कमाने निकली थीं तीन छात्राएं… फंस गई तस्कर गिरोह में, गाजियाबाद पुलिस ने इस तरह बचाया
