Mukhtar Ansari: पोते को देखते ही दादा मुख्तार के छलके आंसू, गले लगाकर किया दुलार, निखत ने जेल में की मुलाकात, पढ़ें...

Amrit Vichar Network
Published By Nitesh Mishra
On

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बहू निखत ने बेटे के साथ की मुलाकात।

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से बहू निखत ने बेटे के साथ मुलाकात की। वहीं, पोते को देखते ही दादा के आंसू छलक आए। उन्होंने पोते को गले लगाकर दुलार भी किया।

बांदा, अमृत विचार। मंडल कारागार में बंद मुख्तार अंसारी से आज उनकी बहू और पोते ने मुलाकात की। मुख्तार ने पोते को देखते ही गले लगाकर दुलार किया। जेल अधीक्षक ने दोनों की मुलाकात की पुष्टि की।

बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी से उनकी बहू निखत अपने बेटे को साथ लेकर मिलने पहुची। पोते को देखते ही मुख्तार की आखों में आंसू आ गए। उसने कहा मै कितना बदनसीब हूं , तुम लोगों को खुशियों की जगह तकलीफ दे रहा हूं। मुलाकात के दौरान दोनो ने एक दूसरे के स्वास्थ्य का हालचाल भी जाना।

मुख्तार ने परिवारीजनों का हालचाल जाना। उसने कहा सभी लोगों से कहना बुरा वक्त है बीत जायेगा। अल्लाह सब ठीक करेगा। मुलाकात के बाद निखत अपने बेटे के साथ वापस हो गयी। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कुछ भी बोलने से इंकार कर दिया। जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि निखत की मुलाकात करवाई गई है। इस दौरान सुरक्षा को देखते हुए सभी को अलर्ट किया गया था।

ये भी पढ़ें- UP Crime: कानपुर कमिश्नरेट पुलिस एक बार फिर हुई दागदार... बाइक गायब करने मे तीन दरोगा व सिपाही पर FIR दर्ज


संबंधित समाचार