म्यामांर दुनिया का शीर्ष अफीम उत्पादक देश बना : United Nations

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बैंकॉक। संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी द्वारा मंगलवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक गृह युद्ध से प्रभावित म्यामां अफगानिस्तान को पीछे छोड़कर दुनिया का शीर्ष अफीम उत्पादक देश बन गया। मादक पदार्थ और अपराध संबंधी संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (यूएनओडीसी) ने अपने "दक्षिण-पूर्व एशिया अफीम सर्वेक्षण 2023" में कहा कि म्यामां का अफीम उत्पादन अफगानिस्तान से भी अधिक है। 

तालिबान के शासन में आने के बाद अफगानिस्तान में अफीम के उत्पादन पर प्रतिबंध लगा दिया गया था। यूएनओडीसी ने पिछले महीने कहा था कि तालिबान के प्रतिबंध के कारण अफीम पोस्ता की खेती में 95 प्रतिशत की गिरावट आई है। 

यूएनओडीसी की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, 2022 से 2023 के बीच म्यामां में अफीम की खेती का क्षेत्रफल 18 प्रतिशत बढ़कर 47,100 हेक्टेयर (1,16,400 एकड़) हो गया। रिपोर्ट के मुताबिक, अफीम की अनुमानित उपज 16 फीसदी बढ़कर 22.9 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर हो गई है, जो 2022 के पिछले रिकॉर्ड से अधिक है। इसमें कहा गया है कि म्यामां में हिंसक राजनीतिक उथल-पुथल से अफीम उत्पादन को बढ़ावा मिला है। 

ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान में आतंकी हमले में छह पुलिसकर्मियों की मौत, 16 घायल

संबंधित समाचार