बरेली: होमगार्ड प्लाटून कमांडर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में होमगार्ड प्लाटून कमांडर की मौत हो गई। जब उनके साथी ड्यूटी के लिए पहुंचे तो उनके शव को देखकर हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पीलीभीत के थाना चटिया सेवाराम निवासी 59 वर्षीय सियाराम भारती बरेली में होमगार्ड प्लाटून कमांडर थे। वह विश्वास नगर शांति विहार में किराए पर रहते थे। बीती रात ड्यूटी करने के बाद वह घर पर आकर सो गए। सुबह जब उनके साथी उठाने आए तो उनके मुंह से खून निकल रहा था और उनकी मौत हो चुकी थी। जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी। मृतक के परिवार में दो बेटे बेटियां हैं।

ये भी पढे़ं- बरेली: कोहरे से एक और हादसा...ट्रक ने साइकिल सवार छात्रों को मारी टक्कर, 3 छात्र घायल

 

संबंधित समाचार