Kanpur News: कारीगरों पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस किया जारी... 20 किलो सोना और डेढ़ करोड़ रुपये लेकर भागने का मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कारीगरों पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस किया जारी।

कानपुर में कारीगरों पर पुलिस ने लुकआउट नोटिस जारी किया। सांगली और कोल्हापुर में सर्विलांस टीमों ने डेरा डाला। 20 किलो सोना और डेढ़ करोड़ रुपये लेकर कारीगर भागे थे।

कानपुर, अमृत विचार। बजरिया थानाक्षेत्र के बेकनगंज इलाके से 20 किलो सोना और डेढ़ करोड़ रुपये नगद लेकर भागने वाले सोना कारीगर संपत लवेटे और महेश मस्के एसआईटी की पकड़ से दूर हैं। कानपुर कमिश्नरेट पुलिस ने दोनों के खिलाफ लुक आउट नोटिस जारी कर दिया है। जिसके बाद संपत और उसके साथियों का देश से निकलना नामुमकिन हो गया है।

सर्विलांस टीमों ने महाराष्ट्र के सांगली और कोल्हापुर में डेरा डाल दिया है। यहां पर संदेह के आधार पर छापेमारी की जा रही है। जिन-जिन स्थानों पर संपत अपने साथियों के साथ गया था, उन स्थानों की सर्विलांस से लोकेशन मिलने के बाद एसआईटी लगातार छापेमारी कर रही है। कारीगरों के पकड़े न जाने से कारोबारियों में आक्रोश है। वे लोग जल्द लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने की बात कह रहे हैं।   

सोमवार सुबह बेकनगंज में लगभग 50 कारोबारी इकट्ठा हुए और घटना की जानकारी अध्यक्ष पंकज अरोरा को दी। पुलिस अधिकारियों ने पंकज से बात की और बेकनगंज से चौक सर्राफा जा रहे कारोबारियों को रोका गया। बताया गया कि संपतराव लवेटे, महेश मस्के और एक अन्य आरोपी की तलाश में टीमें दिन रात एक किए हैं।

डीसीपी क्राइम सलमान ताज पाटिल को इस टीम का नेतृत्व करने के लिए मुंबई जाना था। लेकिन वह सोमवार को भी रवाना नहीं हुए। पुलिस की जांच में अब तक सामने आया है कि संपत का सांगली में आलीशान घर बना हुआ है। 

तीस साल में नौ बार महाराष्ट्र गया संपत

पुलिस के अनुसार संपत बीते 30 सालों में नौ बार महाराष्ट्र गया था, जिसकी वजह से उसे कोई ज्यादा पहचानता भी नहीं है। सांगली और कोल्हापुर में संपत के रिश्तेदारों की तलाश की जा रही है। वहां कई कारीगर संपत के मिलने वाले हैं। जिनकी तलाश भी एसआईटी कर रही है। कानपुर से गई एसआईटी की 11 सदस्यीय टीम लगातार दोनों जिलों के कई गांवों की सुरागरसी कर रही है।

ये भी पढ़ें- UP Crime: पुलिस में भर्ती होकर खत्म करना चाहता था अपराध... पिता बोले- मेरा तो पूरा संसार ही खत्म कर दिया

संबंधित समाचार