बहराइच: समाचार पत्र विक्रेता के घर से जेवरात समेत लाखों की चोरी, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा
रामगांव, बहराइच, अमृत विचार। जिले के भकला गोपालपुर गांव में देर रात को अज्ञात चोरों ने समाचार पत्र विक्रेता के घर से जेवरात समेत लाखों की चोरी की। सुबह पीड़ित की सूचना पर पुलिस ने मौके की जांच की है। अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ है। रामगांव थाना क्षेत्र के गांव भकला गोपालपुर निवासी समाचार पत्र विक्रेता अंजनी कुमार उर्फ बरसाती लाल पुत्र राम सुख टेढ़वा गांव निवासी के घर सोमवार रात अज्ञात चोर घर की दीवाल फाँदकर घर मे गुस गए।
इसके बाद घर मे रखा बक्सा को चोर उठाकर ले गए और गांव के बाहर खेत मे बक्से का ताला और कुंडी तोड़कर उसमे रखा सोने का हार, एक अदद चांदी के आभूषण, कमर पेटी, व गले का हार एवं बक्शे में रखी नकदी दो हजार रूपए उठा ले गए। पीड़ित के मुताबिक डेढ़ लाख से अधिक की चोरी हुई है। सुबह जागने पर परिजनों को चोरी की घटना की जानकारी हुई। ग्रामीणों व परिजनों के काफी खोजबीन के बाद गांव के दक्षिण दिशा में बाग में टूटा हुआ बक्सा दिखाई पड़ा। जिसमे से जेवरात व नकदी गायब थी।
समाचार पत्र विक्रेता ने सुबह रामगांव थाने पर चोरी की घटना की लिखित तहरीर दी है। थाना प्रभारी शशि राणा ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।समाचार लिखे जाने तक चोरी की प्रथम सूचना रिपोर्ट भी नही लिखी है।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने EVM पर फिर उठाया सवाल, कहा- ईवीएम को लेकर जनता के मन में शंका...
