CBSE Exam 2024: सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं की जारी की डेटशीट, 15 फरवरी से होंगी शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली।केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने मंगलवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की तारीख की घोषणा की। दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी। सीबीएसई के मुताबिक, 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 13 मार्च को और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं दो अप्रैल को समाप्त होंगी।

परीक्षा नियंत्रक संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘परीक्षा कार्यक्रम तैयार करते समय बोर्ड ने इस बात का ध्यान रखा है कि दो विषयों के बीच समय का पर्याप्त अंतर हो। बारहवीं कक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम तय करते समय जेईई जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तारीखों को ध्यान में रखा गया है।’’

परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट, cbse.gov.in पर जाकर डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं। कक्षा 10th (हाईस्कूल) और कक्षा 12th (इंटरमीडियट) की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो रही हैं। कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 2 अप्रैल तक चलेंगी। वहीं, 10वीं की परीक्षाएं 13 मार्च को खत्म हो जाएंगी।

CBSE  अधिकारियों का कहना है कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए दो विषयों की परीक्षाओं के बीच में तैयारी के लिए पर्याप्त समय दिया गया है। वहीं, परीक्षाओं की डेटशीट तैयार करते समय प्रतियोगी परीक्षाओं का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

ये भी पढ़ें- IIIT के दीक्षांत में राष्ट्रपति के हाथों से मेडल और डिग्री पाकर खुश हुए मेधावी, द्रौपदी मुर्मू ने धर्म के कार्य करने की दी छात्रों को सलाह

संबंधित समाचार