Etawah Suicide: युवक ने फांसी लगाकर दी जान… घरेलू कलह से था परेशान, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा में युवक ने फांसी लगाकर जान दी।

इटावा में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने जांच शुरू की।

इटावा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लालपुरा में घरेलू कारणों से परेशान एक युवक ने घर के कमरे में फंदा डालकर फांसी लगा कर अपनी जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

मोहल्ला लालपुरा निवासी विकास कुमार 23 वर्ष पुत्र अशोक ने मंगलवार को अपने घर के कमरे में जाकर फंदा बनाकर फांसी लगा ली। जब वह काफी देर तक कमरे से बाहर नही निकला तो परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो वह फंदे पर लटका मिला। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिवार के लोगोंका कहना था कि फांसी क्यो लगाई इसकी जानकारी नही। कोतवाल विक्रम सिंह चौहान ने बताया कि फंसी लगाने के कारणों का पता नही चल सका। छानवीन की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Kanpur News: इजराइल और हमास के युद्ध को लेकर भिड़ी दो छात्राएं… फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे हैरान


 

 

संबंधित समाचार