वाराणसी में चलने जा रही दूसरी वंदेभारत ट्रेन, पीएम दिखाएंगे हरी झंडी, इन जिलों और राज्यों की होने वाली है बल्ले बल्ले!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी/लखनऊ। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा लान्च की गई वंदेभारत एक्‍सप्रेस अब लोगों की पसंदीदा ट्रेन बनती जा रही है। ये ही वजह है कि भारतीय रेलवे पूर्वोत्‍त्तर के राज्‍यों को छोड़कर सभी राज्‍यों में वंदेभारत का संचालन शुरू कर रही है। यात्रियों की बढ़ती संख्‍या को देखते हुए रेलवे कुछ शहरों से एक से अधिक वंदेभारत का संचालन शुरू करने जा रही है। 

17 दिसबंर से उत्तर प्रदेश के वाराणसी से एक और नई वंदेभारत ट्रेन का संचालन शुरू हो जाएगा, इस ट्रेन से न सिर्फ इस शहर और आसपास के यात्रियों को फायदा होगा बल्कि बिहार की ओर जाने वालों को भी सुविधा होगी। 

गौरतलब है कि देश की पहली वंदेभारत एक्‍सप्रेस ट्रेन भोलेनाथ बाबा की नगरी वाराणसी के लिए चली थी, जो 15 फरवरी 2019 से नई दिल्‍ली के लिए रवाना हुई थी। इसके बाद से लेकर अब तक देश भर के विभिन्‍न राज्‍यों से 35 वंदेभारत का संचालन शुरू हो चुका है। इनमें से ज्‍यादातर वंदेभारत ट्रेनों का आक्‍यूपेंसी रेट काफी ज्‍यादा है। कुछ रूटों पर चलने वाली वंदेभारत का आक्‍यूपेंसी रेट 200 फीसदी के करीब पहुंच चुका है। 

रेल मंत्रालय ने जानकारी दी कि दूसरी वंदेभारत ट्रेन का उद्घाटन 17 दिसंबर को होगा। पूरी संभावना है कि पीएम मोदी इसको झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इससे न केवल वाराणसी और आसपास रहने वाले लोोगं को राहत मिलेगी, बल्कि बिहार की ओर जाने वालों को सुविधा हो जाएगी। 

यह भी पढ़ें: गोरखपुरवासियों को मिली नई सौगात, नगर निगम में लगा एयर प्यूरीफायर, मिलेगी स्वच्छ हवा!

संबंधित समाचार