अयोध्या में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बीएसए को सौंपा ज्ञापन
अयोध्या, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ ने जिले के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय को ज्ञापन सौंपा।
जिला मंत्री प्रेम कुमार वर्मा के नेतृत्व में बेसिक शिक्षा अधिकारी एवं जिला वित्त लेखा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। इस ज्ञापन में प्रत्येक प्राथमिक विद्यालयों में प्रधानाध्यापक के पद पर पदोन्नति अनिवार्य रूप से करने के साथ साथ अंतर्जनपदीय स्थानांतरण में आए शिक्षकों अवशेष वेतन भुगतान, मध्यान्ह भोजन योजना के सुचारू रूप से संचालन, परीक्षा में व्यय धनराशि के भुगतान, फल वितरण के धनराशि दिए जाने समेत अन्य मांगें शामिल हैं। इस मौके पर प्रियकांत पांडेय, अवधेश यादव, अमिताभ सिंह, चंद्रशेखर सिंह, अजय वर्मा, आलोकेश, भास्कर यादव, अशोक यादव, उमाशंकर, देवेंद्र कुमार गुप्ता सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें -लखनऊ में 15 दिसंबर से बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप, इस वजह से डीलर एसोसिएशन ने दी हड़ताल की चेतावनी
