अमेठी : बच्चों के विवाद में घर में घुसकर दबंगों ने मां बेटी की जमकर की पिटाई
अमेठी, अमृत विचार। संग्रामपुर थाना क्षेत्र के ठेंगहा में बुधवार की सुबह घर जाकर उलाहना देने से नाराज दबंगों ने घर में घुसकर माँ-बेटी की जमकर पिटाई कर दी। संग्रामपुर सीएचसी में इलाज के बाद पीड़िता ने संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई।
ठेंगहा निवासी कुसुमा पत्नी सुदामा कोरी द्वारा संग्रामपुर थाने दी गई तहरीर के अनुसार छोटे लड़के से मारपीट की उलाहना देने से नाराज गांव निवासी ननकऊ, हरिकेश व ललई ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए बुधवार की सुबह घर का दरवाजा तोड़कर घर में घुस आये । प्रार्थनी और उसकी बेटी अनिता की लाठी डंडे से जमकर पिटाई कर दी घटना में दोनों को गम्भीर चोटे आयी। घटना के वक्त उनका पति घर पर मौजूद नहीं था। जिसके बाद वह 108 एम्बुलेंस संग्रामपुर सीएचसी पहुंची जहां से इलाज के बाद संग्रामपुर थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की गई। वही पीड़िता के तहरीर पर संग्रामपुर पुलिस घायलों का मेडिकल परीक्षण कराकर विधिक कार्यवाही में जुट गई है।
ये भी पढ़ें -Video : लोकसभा चुनाव से पहले सपा का पोस्टर वॉर शुरू - EVM का ऐसे किया विरोध
