Lucknow university में 'कर लो सफलता मुट्ठी में' विषय पर संगोष्ठी आयोजित, छात्रों को दिए ये टिप्स   

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ विश्वविद्यालय के अभियांत्रिकी एवं तकनीकी संकाय में ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट सेल तथा काउंसलिंग और गाइडेंस सेल के सहयोग से एक प्रेरक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का उद्देश्य छात्रों को उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित करना और सशक्त बनाना था। 

वक्ताओं ने कहा कि सफलता को हासिल करने के लिए हमें सही कौशल और मानसिकता की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि सफलता का मार्ग सीधा नहीं होता लेकिन यदि हम उत्साह, संघर्षशीलता और सही मार्गदर्शन के साथ आगे बढ़ते हैं तो हम सफलता को अवश्य हासिल कर सकते हैं।  इस कार्यक्रम में डॉ अनुपमा श्रीवास्तव, डॉ अनुपम त्रिपाठी, डॉ हिमांशु पांडे, इंजीनियर पवन राजावत, इंजीनियर ओपी सिंह के साथ 150 से अधिक शिक्षकों छात्रों प्रतिभाग किया। यह संगोष्ठी व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए उत्प्रेरक साबित हुई।

ये भी पढ़ें -अमेठी : बच्चों के विवाद में घर में घुसकर दबंगों ने मां बेटी की जमकर की पिटाई

संबंधित समाचार