Video - बहराइच में एक्सीडेंट के बाद जली बाइक, तेज लपटों से सहमे लोग  

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नानपारा/ बहराइच, अमृत विचार। नानपारा बहराइच मार्ग पर बुधवार को श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल के सामने बाइक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के बाद बाइक धू-धू कर जल गई। वहीं हादसे के बाद दोनों वाहन के सवार लोग मौके से फरार हो गए।

नानपारा बहराइच मार्ग के निकट श्रावस्ती सहकारी चीनी मिल का संचालन होता है। बुधवार दोपहर में लोग आवागमन कर रहे थे। तभी बोलेरो और बाइक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक जलने लगी। आसपास के मौजूद लोग आग बुझाने के बजाए वीडियो बनाने में लगे रहे। कुछ देर में बाइक पूरी तरह से जलकर राख हो गई। वहीं हादसे के बाद बाइक और बोलेरो सवार मौके से फरार हो गए। इस मामले में कोतवाल मिथिलेश कुमार राय से बात की गई तो उन्होंने बताया कि बाइक और बोलेरो में भिड़ंत के बाद आग लगी है। बाइक किसकी है, इसका पता नहीं चल सका है जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -संसद की सुरक्षा में चूक, कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से कूदे दो लोग, फैलाया धुंआ

 

संबंधित समाचार