शाहजहांपुर: ईदगाह रोड पर गड्ढे में मिले अस्थि पंजर, इलाके में मचा हड़कंप
प्रयोगशाला की रिपोर्ट के बाद पता लगेगा, कितनी पुरानी हैं हड्डियां
शाहजहांपुर, अमृत विचार। ईदगाह रोड पर कब्रिस्तान के निकट एक गड्ढे में कुछ अस्थि पंजर मिले हैं। इसमें सिर सहित कुछ अन्य हड्डियां हैं, लेकिन ये किसी इंसान की हैं या जानवर की, इसकी जानकारी पोस्टमार्टम और विधि विज्ञान प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से ही हो पाएगी। साथ ही यह भी पता लग जाएगा कि यह कितनी पुरानी हैं। हड्डियां मिलने से क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस लाइन से पहुंची फोरेसिंक टीम ने भी जांच की। सीओ सिटी और प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे।
सदर बाजार थाना क्षेत्र में ईदगाह रोड पर कब्रिस्तान के निकट एक गड्ढे में राहगीरों ने हड्डी में तब्दील हो चुकी खोपड़ी पड़ी देखी, जिससे दुर्गन्ध आ रही थी। हड्डियों मिलने की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैल गई। लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने थाने पर सूचना दी। सीओ सिटी वीएस वीर कुमार सिंह और प्रभारी निरीक्षक रवीन्द्र सिंह सुबह आठ बजे पहुंचे। मौके पर खोपड़ी और कुछ हड्डियां पड़ीं थीं। पुलिस ने हड्डियों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हड्डियों काफी पुरानी लग रहीं थीं। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में कई पुराने कब्रिस्तान हैं।
अनुमान है कि कई स्थानों पर जमीन धंस जाती है। सीओ ने बताया कि यदि यह हड्डियों मानव की हैं तो कब्र से निकालकर यहां पर फेंकी गई होंगी। प्रभारी निरीक्षक ने रवीन्द्र सिंह ने बताया कि कंकाल कितना पुराना है। पोस्टमार्टम और प्रयोगशाला की जांच रिपोर्ट से पता चलेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ये भी पढ़ें- शाहजहांपुर: मेडिकल स्टोर समेत तीन दुकानें जबरन तोड़ी, भाजपा नेता पर किया हमला
