अयोध्या: राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए प्रदेशीय स्कूली कराटे, जिमनास्टिक व हैंडबॉल अंडर-14 की टीम घोषित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। राष्ट्रीय विद्यालयीय हैंडबॉल अंडर-14 बालक बालिका, कराटे अंडर-14, 17 व 19 तथा जिमनास्टिक अंडर-14,  17 व 19 प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाली उप्र टीम यहां डॉ. भीमराव अंबेडकर राज्य विद्यालयीय क्रीड़ा संस्थान की ओर से बुधवार को घोषित कर दी गई।

संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी नरेंद्र पाल ने बताया की 16 दिसंबर से दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित उप्र टीम 14 दिसंबर को रवाना होगी। हैंडबॉल अंडर- 14 बालक टीम में अयोध्या के किस, अंबेडकर नगर के हिमांशु, वाराणसी के अंकित यादव, आर्यन यादव, हर्षित कुमार गुप्ता, फिरोजाबाद के प्रवेश सिंह, प्रयागराज के पुष्पेंद्र प्रताप सिंह, बरेली के अजय गंगवार, मऊ के हर्ष राजभर, आदित्य राजभर श्याम नारायण, सूरज राजभर, शौर्य सिंह, अयोध्या के दिव्यांश, कौशांबी के दर्शन चयनित किए गए हैं।

बालिका टीम में कौशांबी की प्रियंका,  मनकी, राजकुमारी, वाराणसी की काजल, अनैसा, रितु यादव, अयोध्या की रिद्धि सिंह, महक, मऊ की खुशी, सोनम, अलीगढ़ की अल्फिया, अनुजा, शामली की अनुष्का, शिवानी, लखनऊ की श्रीजल चयनित की गई हैं।

कराटे अंडर-14, 17 व 19  टीम में संस्कृति सृजन एकेडमी के निखिल  यादव, वाराणसी के अनंत मौर्य, वाराणसी के अनख यादव, लखनऊ के आयुष धिमान, नैतिक यादव, आर्यन गुप्ता, अंश लोधी, तनिष माथुर, पिंटू यादव, अंश सिंह, वेदांत सिंह, इसमित सिंह, विवान आहूजा, भूनेंद्र प्रताप सिंह, वैभव पांडे, अयोध्या के अधित पटेल, बलिया के हनी सोनी, मथुरा के करण कुमार, आगरा के ऋषभ सिंह, मेरठ के भारत, शान्तनु चौधरी, पीलीभीत के रवि प्रकाश चयनित हुए हैं।

बालिका टीम में मुजफ्फरनगर की राधिका, इतिका, अक्षिता मथुरा की सैली, प्रतिमा कुमारी मौर्या, लखनऊ की मानसी वर्मा, आर्या वर्मा, हिमाद्री भारद्वाज, पाखी सक्सेना, प्राची कुशवाहा, पलक गुप्ता, भावनी शर्मा, इशिता, पद्यंशी वर्मा, प्रयागराज की सौम्या कुशवाहा, बलिया की ऋषि सिंह, जिज्ञासा, पीलीभीत की तनिष्का सिंह मेरठ की शगुन, अयोध्या की अंशी पांडे चयनित हुई है।

जिमनास्टिक अंडर-14, 17 व 19 में आगरा के रमजान, गोरखपुर के अजय प्रजापति, अभय कुमार, मनीष शर्मा, शिवम यादव, देव अहिरवार, आगरा के चेतन, राहुल बघेल, साहिल, विकास यादव, सुन्दरम के शर्मा, सुमित यादव, महेश पाल, आशुतोष प्रजापति, शबाब अली, प्रांजल यादव, मो. अयान, गुरप्रीत राठी, प्रयागराज के हुज्जत अकील रिजवी, आयुष कुमार, आकुल गुप्त चयनित हुए हैं।

बालिका टीम में गोरखपुर की ज्योत्सना गुप्ता, सौम्या पाठक, वैष्णवी, प्रिया यादव, संजना वर्मा, आंचल गुप्ता, अंशिका, अनोखी, अंशिका सिंह, इया राठी, निराली पटेल, कविता यादव, पूनम, आगरा की तनु राजपूत, अनन्या चाहर, खुशी, अंजलि प्रजापति, संजना पटेल, श्रद्धा यादव, अंशिका चयनित हुई हैं।

यह भी पढ़ें: अयोध्या: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला की पूजन पद्धति में होगा बदलाव, जानें धार्मिक समिति ने क्या बनाई नई नियमावली

संबंधित समाचार