अयोध्या: कृषि विधेयकों के विरोध में समाजवादी पार्टी ने किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक का जोरदार प्रदर्शन कर विरोध किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाए और कृषि विधेयक वापस लो के नारे लगाते हुए सरकार को निशाने पर …

अयोध्या। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर अयोध्या में समाजवादी पार्टी के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कृषि विधेयक का जोरदार प्रदर्शन कर विरोध किया। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर सरकार विरोधी नारे लगाए और कृषि विधेयक वापस लो के नारे लगाते हुए सरकार को निशाने पर लिया।

समाजवादी पार्टी के पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडे ने कहा कि केंद्र सरकार कृषि विधेयक लाकर किसानों पर काला कानून थोप रही है। एक तरफ केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आमदनी दोगुनी करने की बात करती है तो वहीं कृषि पर एक कानून लाकर किसानों की कमर तोड़ रही है।

पवन पांडे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिल रहा है तो महिलाओं को न्याय नहीं मिल रहा है। किसान विरोधी कानून लाकर केंद्र सरकार किसानों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। समाजवादी पार्टी किसानों बेरोजगारों व मजलूम लोगों के लिए आंदोलन करती आई है और करती रहेगी।

प्रदर्शन के दौरान सपा के पूर्व कैबिनेट मंत्री अवधेश प्रसाद, पूर्व विधायक अभय सिंह, एमएलसी लीलावती कुशवाहा, पारसनाथ यादव, अनूप सिंह, महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष गंगा सिंह यादव ने राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन एडीएम सिटी वैभव शर्मा को सौंपा।

संबंधित समाचार